23 Nov 2025
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जिन इच्छुक उम्मीदावरों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें क्योंकि बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन 1 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है। उम्मीजदवार इस तारीख तक (रात 11.50 तक) या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी के बीच किया जाएगा। पहला पेपर (बीई/बीटेक) दो पालियों में आयोजित किया जाएगा; पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई (मेन) - 2026 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
30 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read25 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read22 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read25 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read22 Nov 2025
Read30 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read