26 Nov 2025
D.El.Ed Result: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। आज बिहार बोर्ड D.El.Ed परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर खुद इसकी जानकारी देंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर आज दोपहर 1:00 बजे डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेंगे। साथ ही OFSS के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों के विभिन्न डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी देंगे। इसी प्रेस वार्ता में समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा (चतुर्थ) और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के परिणाम जारी करने की संभावित तिथि का भी एलान किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 3,23,313 अभ्यर्थियों ने दी थी।
जानिए कब हुई थी यह परीक्षा
डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 की परीक्षा दो चरणों में ली गई थी। यह परीक्षा 26 अगस्त से शुरू होकर 27 सितंबर 2025 तक अलग-अलग पालियों में ली गई थी। पहली परीक्षा 26 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक और फिर दूसरी परीक्षा 14 सितंबर से 27 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 2025-27 सत्र के लिए प्रवेश मिलता है। परीक्षा का प्रवेश पत्र 20 अगस्त, 2025 को जारी किया गया था। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी 11 अक्टूबर, 2025 को जारी की गई थी।
परीक्षा के पैटर्न को भी समझिए
सामान्य हिंदी या उर्दू के 25 प्रश्न के 25 अंक मिलते हैं। यानी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। गणित के भी 25 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए 25 अंक निर्धारित हैं। विज्ञान विषय में 20 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं। सामाजिक अध्ययन विषय में भी 20 प्रश्न होते हैं जिसके लिए 20 अंक निर्धारित होते हैं। सामान्य अंग्रेजी के 20 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक तर्क के 10 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।
30 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read25 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read22 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read26 Nov 2025
Read25 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read23 Nov 2025
Read22 Nov 2025
Read30 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read27 Nov 2025
Read